
खैरागढ़- थाना छुईखदान पुलिस ने ऑपरेशन मूस्कान के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में विधि अनुसार कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामला नाबालिग से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बालाघाट-सिवनी क्षेत्र से बालिका को सकुशल बरामद किया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी कृष्णा कुमार परते 21 वर्ष निवासी ग्राम खापा जिला सिवनी म.प्र. को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(ड), 65(1), 96 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

