राजनांदगांव। सोन कुमार सिन्हा - जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपी वर्मा एवं बिरेन्द्र कौर गर्चा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रीति बाला लाटिया, करण माधवानी, वर्षा अग्रवाल, पूनम रानी खुटे, तिकिर्ति चंद्रवंशी, कमलेश्वरी वर्मा, धनुष राम कंवर, संगीता देवांगन एवं सुमिता शर्मा को लाइब्रेरी बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी विनोबा एप नरेन्द्र साहू ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से हर माह पोस्ट ऑफ द मंथ का चयन किया जाता है, जिससे शिक्षकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विनोबा एप के जरिए शिक्षक अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करते हैं, जिनमें से उत्कृष्ट कार्यों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस पहल से न केवल शिक्षकों का उत्साहवर्धन हो रहा है, बल्कि वे एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और गतिविधि-आधारित अधिगम को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयास और सशक्त हो रहे हैं।
Loading...

