डोंगरगढ़ ।वनांचल क्षेत्र के ग्राम मड़ियान स्थित शासकीय विद्यालय की तीन बालिकाओं का राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के गुड़ीवाड़ा जिले में दिनांक 20 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय शालेय कबड्डी स्पर्धा में जिले व राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के लिए चयनित बालिकाओं में कुमारी डेविना कंवर, कुमारी प्रीति कंवर एवं कुमारी चिंतेश्वरी मंडावी शामिल हैं। एक ही वनांचल ग्राम से तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शाला के प्राचार्य एस.बी. कंवर, प्रधान पाठक हेमलाल चंद्रवंशी, शिक्षकगण राजेंद्र वर्मा, कमलेश तिवारी, अजीत टोप्पो, दौसींग चौहान, चंद्रकांत डोंगरे, विजय ताम्रकार, राममोहन द्विवेदी, हितेंद्र देवांगन, मंजू जोशी, मंजूषा देवांगन, आरती कुजूर, रेणुका खलखो, राजेश पांडे, लुकेश वर्मा, टोई दमाहे, जितेंद्र वर्मा सहित उनके कोच एवं खेल शिक्षक हरीश साहू और रघुनंदन चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अलावा ग्राम के सरपंच टूममन मंडावी, शाला विकास समिति अध्यक्ष रामसाय मांडवी, तथा भुनेश्वर चंद्रवंशी, पंचराम कोषा, पलट मंडावी, माखन साहू, गणेश साहू, रीवा चंद्रवंशी एवं ग्रामवासियों ने भी चयनित बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Loading...

