राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, रायपुर स्थित सहयोग केंद्र में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जिला पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू तथा श्रीमती अनीता मांडवी, सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने बोरतलाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के संचालन एवं भवन निर्माण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन एवं भवन निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान श्रीमती किरण साहू, श्रीमती अनीता मांडवी, प्रेमलाल ग्राम पटेल (छिंदीजोब), दशरथ पटौती, आनंद निषाद, अरुण सिंह (पूर्व पंच, ग्राम पंचायत बोरतलाव), अमर साहू, कमलेश साहू, अशोक साहू, राकेश साहू, दशरथ नेताम, सुभाष नेताम, हेमंत साहू, अमृत लोधी, अरविंद नंदेश्वर (समाजसेवी) सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र अमल की उम्मीद जताई।
Loading...

