खैरागढ़/केसला। धनंजय शिवारे - ग्राम केसला के आश्रित ग्राम बड़गड़ा में लंबे समय से गंदे पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने जा रही है। 15वें वित्त आयोग जनपद पंचायत निधि से 1 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि इस निर्माण कार्य के लिए जनपद सदस्य द्वारा 1 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराया गया है। नाली निर्माण होने से गांव में जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान होगा, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्य शुभारंभ के दौरान जनपद सदस्य लक्ष्मी देवकुमार वर्मा, सरपंच कोमल शिवारे सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर पंच महोदया श्रीमती मालती-हेमकरण वर्मा, रुपोतीन बाई-तोपसिंग वर्मा, ममता बाई-यादराम वर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नाली निर्माण से गांव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने कार्य की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. साथ ही बता दे कि ग्राम केशला से लगे ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम दुल्लापुर में भी 1 लाख रु की लागत से सीसी रोड बनाया गया..
Loading...

