छुईखदान : अंकित महोबिया - केसीजी जिले की छुईखदान पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील वर्मा 36 वर्ष पिता सुखीराम वर्मा निवासी मारूटोला थाना छुईखदान द्वारा क्षेत्र में विवाद और मारपीट कर अशांति फैलाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 30/53/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
Loading...

