खैरागढ़ | धनंजय शिवारे - केसीजी जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव 42 वर्ष ने शनिवार तड़के अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार शीतल यादव शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दाऊचौरा में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ड्यूटी के बाद वे देर रात घर लौटे थे। परिवार के अन्य सदस्य एक कमरे में सो रहे थे जबकि शीतल यादव हॉल में सोए थे. शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. यह दृश्य देखकर वह घबरा गईं और घर से बाहर निकलकर शोर मचाया. आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं मिली है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.
Loading...

