सवालों से डरे साहब, समोसे में छिपे जवाब!विकास की मीटिंग में अनुपस्थित विकास:सुशासन तिहार: सवाल पूछो तो हो जाते हैं बीमार!"

जमीन सौदे में 13 लाख की धोखाधड़ी, बुजुर्ग की शिकायत पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज

जनजातीय गूंज ने फिर रचा इतिहास: नारायणपुर के पंडीराम मंडावी को मिला पद्मश्री सम्मान

Khairagarh

सड़क पर खड़े मवेशियों से टकराई बाइक, दो युवक घायल — खैरागढ़ अस्पताल में जारी है इलाज

GANGARAM PATEL

22-05-2025 10:40 PM

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा—नशे की हालत में चला रहे थे वाहन

खैरागढ़। पेंड्रिकला के पास गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े मवेशियों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल 112 की मदद से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रूसे गांव निवासी मिनेश निषाद (22 वर्ष), पिता माखन निषाद, अपने साथी रितेश यादव के साथ खैरागढ़ अपनी बुआ के घर किसी काम से आए थे। दोनों काम निपटाकर रात करीब आठ बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पेंड्रिकला के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े मवेशियों से जा टकराई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त दोनों युवक नशे की हालत में थे और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे थे, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


GANGARAM PATEL

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

खैरागढ़ में विशेष विवाह अधिनियम के तहत अंतरजातीय विवाह संपन्न, मिलेगा 2.50 लाख का प्रोत्साहन, धारा 13 के तहत हुआ विवाह पंजीयन

BY Nilesh Yadav21-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत

Khairagarh

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत

BY Nilesh Yadav22-05-2025
Latest News

GANGARAM PATEL

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE