Latest News

Khairagarh
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक


Nilesh Yadav
27-05-2025 11:37 AM
खैरागढ़। थाना खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम मंडला में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ग्रामीण ने अपने खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। खेत पर काम करने जा रही एक ग्रामीण महिला की नजर अचानक शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है, परंतु अनुमान है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। रंग सावला, शरीर दुबला-पतला, चेहरे पर बड़ी दाढ़ी और लंबे बाल हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन दिनों से उक्त व्यक्ति को गांव और उसके आसपास घूमते हुए देखा गया था। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Comments (0)
Khairagarh
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक
BY Nilesh Yadav • 27-05-2025

Khairagarh
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत
BY Nilesh Yadav • 22-05-2025

Khairagarh
शराब भट्टी के पास युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
BY Nilesh Yadav • 22-05-2025

Khairagarh
आसमान से आई आफत: खैरागढ़ में आकाशीय बिजली ने ली चैन की सांस, दो गांवों के 4 लोग झुलसे
BY Nilesh Yadav • 28-05-2025

Khairagarh
समस्या समाधान के वादों पर टिका सुशासन तिहार: ढाबा शिविर में 5800 आवेदन, लेकिन क्या हर गांव तक पहुँचेगी विकास की रोशनी?
BY Nilesh Yadav • 28-05-2025
