Latest News

Khairagarh
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत


Nilesh Yadav
22-05-2025 04:53 PM
हैदराबाद से लौटा था गांव, एक माह पहले आया था टेमरी
खैरागढ़। टेमरी गातापार जंगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हृदयविदारक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सुंदर लाल पिछोड़े पिता रमेश उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी टेमरी गातापार जंगल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदर लाल शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने निजी कार्य से राजनांदगांव गया हुआ था और दोपहर करीब 3:30 बजे लौटते समय चगुर्दा और गाड़ाघाट के बीच घाटी में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुंदर लाल हैदराबाद में राज मिस्त्री के रूप में ठेकेदारी करता था और करीब एक माह पहले ही अपने गांव लौटा था।
घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)
Khairagarh
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक
BY Nilesh Yadav • 27-05-2025

Khairagarh
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत
BY Nilesh Yadav • 22-05-2025

Khairagarh
शराब भट्टी के पास युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
BY Nilesh Yadav • 22-05-2025

Khairagarh
आसमान से आई आफत: खैरागढ़ में आकाशीय बिजली ने ली चैन की सांस, दो गांवों के 4 लोग झुलसे
BY Nilesh Yadav • 28-05-2025

Khairagarh
समस्या समाधान के वादों पर टिका सुशासन तिहार: ढाबा शिविर में 5800 आवेदन, लेकिन क्या हर गांव तक पहुँचेगी विकास की रोशनी?
BY Nilesh Yadav • 28-05-2025
