Latest News

Khairagarh
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा से कांग्रेस पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट


Nilesh Yadav
26-05-2025 05:46 PM
खैरागढ़। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा से मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। गजेंद्र ठाकरे की अगुवाई में हुई इस भेंट में कांग्रेस जनों ने पुलिस अधीक्षक को पदस्थापना पर बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान जिले में बढ़ते नशे के कारोबार और यातायात अव्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने इस बात को रेखांकित किया कि पुलिस अधीक्षक ने सभी कांग्रेस जनों को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर देते हुए भरोसा दिलाया कि वे 24 घंटे आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
प्रथम भेंट में ही लक्ष्य शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। देशभक्ति और पराक्रम की धरती पंजाब से आए पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गजेंद्र ठाकरे, मिहिर झा, आकाशदीप गोल्डी, भीखम छाजेड़, गुलाब चोपड़ा, सुरेंद्र सिंह, कोमल साहू, सुनील पांडे, देवराज किशोर वैष्णव (अध्यक्ष, जिला सेवा दल), कोसन कोसरे (अध्यक्ष, जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) गुलाब चोपड़ा, गुड्डू पार्षद, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments (0)
Khairagarh
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक
BY Nilesh Yadav • 27-05-2025

Khairagarh
खैरागढ़ में विशेष विवाह अधिनियम के तहत अंतरजातीय विवाह संपन्न, मिलेगा 2.50 लाख का प्रोत्साहन, धारा 13 के तहत हुआ विवाह पंजीयन
BY Nilesh Yadav • 21-05-2025

Khairagarh
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत
BY Nilesh Yadav • 22-05-2025

Khairagarh
सवालों से डरे साहब, समोसे में छिपे जवाब!विकास की मीटिंग में अनुपस्थित विकास:सुशासन तिहार: सवाल पूछो तो हो जाते हैं बीमार!"
BY Nilesh Yadav • 27-05-2025

Khairagarh
जमीन सौदे में 13 लाख की धोखाधड़ी, बुजुर्ग की शिकायत पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज
BY Nilesh Yadav • 27-05-2025
