डोंगरगढ़ ।सोन कुमार सिन्हा - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना जिला इकाई द्वारा नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री राम अंगोरे को ‘रामा सत्यवादी बहादुर सिंह’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनहित में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बस स्टैंड की जर्जर स्थिति, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालय व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नगर की मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र सुधारने की मांग उठाई।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राम अंगोरे ने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा कराया जाएगा। साथ ही स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में महासभा की जिला एवं नगर इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष श्रीमती नीति सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह ठाकुर, सचिव श्रीमती नेहा राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती मोना राणा सिंह, श्रीमती सुचित्रा कंवडू, श्रीमती साधना तोमर, श्रीमती गिरीजा राजपूत, श्रीमती श्वेता सिंह चौहान, श्रीमती संगीता सिंह राजपूत एवं श्रीमती ममता राजपूत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। अंत में सभी ने नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Loading...

