डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। यह भ्रमण न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी साबित हुआ। प्राचार्य आत्माराम साहू के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण में व्याख्याता हेमंत रजक, लवेश गुप्ता एवं रामेश्वर साहू के मार्गदर्शन में कुल 46 सदस्य शामिल रहे। विद्यार्थियों ने मां बमलेश्वरी के दर्शन के साथ-साथ पहाड़ी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और डोंगरगढ़ के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट, डोंगरगढ़ द्वारा प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डोंगरगढ़ मंडल के मंत्री कैलाश सोनवानी ने विद्यार्थियों को मंदिर के दर्शन कराते हुए ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सचिव महेंद्र सिंह परिहार ने सभी को माता रानी का प्रसाद वितरित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Loading...

