खैरागढ़ । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा खैरागढ़–छुईखदान–गंडई द्वारा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस स्टीकर जनसहयोग अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना एवं मानवीय सेवाओं को और प्रभावी बनाना है। अभियान की शुरुआत जिला शाखा के चेयरमैन विक्रांत सिंह ने 5,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर की। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, राज्य प्रबंध मंडल सदस्य बिसेसर दास साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, कमलेश्वर राजपूत, सुनील कुमार, निलेश यादव सहित कई अधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों ने सहयोग राशि प्रदान की। अभियान को पहले ही दिन सकारात्मक प्रतिसाद मिला और कुल 8,800 रुपये की राशि संग्रहित की गई। रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंदों की सहायता, आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य मानवीय कार्यों में किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से हरिओम शर्मा एवं मलेरिया सुपरवाइजर विवेक मेश्राम की उपस्थिति रही। रेडक्रॉस सोसायटी ने जिलेवासियों से अभियान में जुड़कर मानव सेवा में सहयोग करने की अपील की है।
Loading...

