राजनांदगांव।सोन कुमार सिन्हा - दीवान टोला मोतीपुर स्थित सामाजिक भवन में 22 मार्च 2026 रविवार को जिला युवा मंच द्वारा एक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा मंच के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान जिला युवा मंच के अध्यक्ष लुकेश सिन्हा ने 25 जनवरी 2026 को आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के स्वजातीय बंधुओं एवं महिला पदाधिकारियों ने पारदर्शिता की सराहना की। कार्यक्रम में कलार समाज के गौरव कृष्णा सिन्हा (पिता बल्ला राम सिन्हा, निवासी स्टेशन पारा, राजनांदगांव) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कृष्णा सिन्हा ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान तथा ओवरऑल चैंपियनशिप में टॉप-5 में जगह बनाकर समाज और जिले का नाम रोशन किया है। बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने कृष्णा सिन्हा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समाज के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Loading...

