
साल्हेवारा।रिंक्कू पांडे - भाजपा युवा नेता एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. पवार सिंह मेरावी के जन्मदिवस को उनके समर्थकों ने सेवा, समर्पण और मानवता के उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के तहत साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। अतिथियों ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हुई।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सतीश वर्मा एवं मंडल युवा मोर्चा महामंत्री उमेश मरकाम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं कार्यकर्ता गणेश मरकाम, सुरेश मरकाम, अमर पटेल, नवीन कुमार, जयचंद पटेल, डोमार, केशव पटेल, बैकुंठ कुमार, विपिन मंडावी, केवल जैसवाल, आशाराम, सीताराम, आशीष कुमार, बिरजुराम, भूनेश्वर प्रसाद, डालचंद, ओमकार झारिया, लवकुश और कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. पवार सिंह मेरावी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "समाज सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। जन्मदिन तभी सार्थक है, जब उससे किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आए। ऐसे जनकल्याणकारी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

