खैरागढ़। शहर के पिपरिया स्थित गैस गोदाम के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राजकुमार गुड़ेवार 37 वर्ष पिता स्वर्गीय कन्हैयालाल निवासी ग्राम सहेकी थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार अपने एक दोस्त के साथ रायपुर में राजमिस्त्री का काम करने मोटरसाइकिल से जा रहा था. इसी दौरान खैरागढ़ पहुंचने पर वह बाइक से उतर गया और आगे बस से जाने की बात कही. सूत्रों के मुताबिक युवक करीब दोपहर 1:30 बजे खैरागढ़ पहुंचा था. इसके बाद लगभग 3 बजे पिपरिया स्थित गैस गोदाम के पास उसकी बॉडी देखी गई. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि यह घटना 26 मई की दोपहर करीब 3 बजे की है. मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जिसके बाद 28 मई को उसके परिवार वाले खैरागढ़ पहुंचे. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं इस मौत ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
Loading...

