खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। अंकित महोबिया - भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के जिला अध्यक्ष आयुष सिंह (बोनी) के नेतृत्व में जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस विस्तार में छुईखदान क्षेत्र के सक्रिय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। घोषित सूची के अनुसार छुईखदान मंडल अध्यक्ष के रूप में नवीन चन्द्राकर को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप में अंकित महोबिया को नियुक्त किया गया है जबकि प्रवक्ता पद पर पंडित सुरेन्द्र तिवारी को दायित्व सौंपा गया है। डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से आईटी सेल में गंभीर साहू (बोड़ई) और दुर्गेश पटेल (चारभाठा) को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जावेद जंगेल को जिम्मेदारी दी गई है।संगठनात्मक ढांचे में विक्रांत चन्द्राकर को महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद पर कमलेश साहू, राजेन्द्र यादव एवं शैलेष जैन को नियुक्त किया गया है।अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में उमेश वर्मा को स्थान मिला है। खेल एवं कला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौरभ व वेदांत सिंह को सौंपी गई है, जबकि विधि एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रमुख के रूप में कामेश गात्रे को नियुक्त किया गया है। महिला सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्या शक्ति संगठन में दिव्या कौशिक को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मीडिया टीम में साकेत श्रीवास्तव (खैरागढ़), गोपी वर्मा (बाजार अतरिया) और अंकित महोबिया (छुईखदान) को भी जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला अध्यक्ष आयुष सिंह (बोनी) ने कहा कि नई कार्यकारिणी में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है और सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।
Loading...

