डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम ढारा में वैष्णव समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल विशेष रूप से पहुंचीं और भगवान राधे-कृष्ण ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक श्रद्धा और समाजसेवा का संगम
भागवत कथा में शामिल होकर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कथा व्यास महाराज से आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को धार्मिक गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और इससे धर्म व संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य होता है। भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली अमृत कथा है।
सामाजिक नेतृत्व की उपस्थिति
इस आयोजन में विधायक के साथ डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, सरपंच आरती मोहन मंडल, उपसरपंच राजू सिंह राजपूत, अमित वैष्णव, शत्रुघ्न टांडेकर, दीपेन टांडेकर, सविता वैद, निलेश वैष्णव एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

