स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: घुमका हॉस्पिटल निरीक्षण में गरजीं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल

ओलावृष्टि से तबाह हुई चौमासीन फसलें: किसान मदद की आस में, राहत राशि की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

पर्यावरण और जल बचाने सड़कों पर उतरे स्काउट-गाइड, निकाली साइकिल रैली

Top News

सात माह की गर्भवती महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

Nilesh Yadav

19-03-2025 05:00 PM

धमतरी : जिले में चिकित्सा इतिहास का एक दुर्लभ मामला सामने आया है, जहां 30 वर्षीय महिला ने एक साथ चार स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। यह घटना 15 मार्च को उपाध्याय नर्सिंग होम में घटी, जहां नगरी ब्लॉक की एक महिला ने तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, यह समय पूर्व (प्रीमैच्योर) डिलीवरी थी, जो गर्भावस्था के 7वें महीने में ही हो गई। नवजात शिशुओं को स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में सी-पैप मशीन की मदद से रखा गया है, ताकि उनकी उचित देखभाल की जा सके।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि जन्म के समय चारों नवजातों का वजन क्रमशः 1.5 किलोग्राम, 1.3 किलोग्राम, 1.1 किलोग्राम और 900 ग्राम था। हालांकि वजन कम होने के कारण उन्हें विशेष चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है, लेकिन मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं।

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोशन उपाध्याय के अनुसार, एक महिला द्वारा एक साथ चार बच्चों को जन्म देना एक असामान्य घटना है। यह आमतौर पर प्राकृतिक रूप से कम ही होता है और कई बार मेडिकल इंटरवेंशन, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) या अन्य कारणों से मल्टीपल प्रेगनेंसी का मामला हो सकता है।



Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज

BY GANGARAM PATEL 30-04-2025
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

Khairagarh

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

BY Nilesh Yadav28-04-2025
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद

Khairagarh

₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद

BY Nilesh Yadav29-04-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE