Latest News

Khairagarh
डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?


Nilesh Yadav
29-06-2025 10:40 PM
खैरागढ़। कहते हैं सड़कें जीवन का सफर आसान बनाती हैं मगर जब लापरवाही और नशे की धुंध इस सफर पर हावी हो जाती है तब यही सड़कें खौफ का सबब बन जाती हैं। खैरागढ़ से धमधा मार्ग पर रविवार की रात 8 बजे कुछ ऐसा ही मंजर सामने आया जिसने राहगीरों के दिलों को दहला दिया।खैरागढ़ की ओर से पैदल लौट रहे बाजार अतरिया निवासी राजू रजक को जो नशे की हालत में था अचानक तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जोर की आवाज और सड़क पर गिरते राजू रजक को देखकर राहगीर सहम उठे। कुछ ही पलों में लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके बाद घायल राजू रजक को प्राथमिक उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हादसा कुसमी निवासी लोकेश वर्मा की मोटरसाइकिल से हुआ। यह कोई पहली बार नहीं है। खैरागढ़ धमधा मार्ग पहले से ही डेंजर जोन के नाम से कुख्यात है। शाम ढलते ही यहां शराब के नशे में धुत वाहन चालक रफ्तार से फर्राटा भरते हैं जिन पर पुलिस की तमाम कोशिशें बेअसर साबित होती दिखती हैं। खैरागढ़ यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा और जागरूकता की मुहिम का दावा तो करती है पर हकीकत आए दिन के हादसों से जगजाहिर है। हर शाम जैसे इस सड़क पर खतरे की परछाई उतर आती है। भीड़भाड़ के बीच नशे में चूर लोग अपनी और दूसरों की जिंदगी को दांव पर लगा देते हैं। ज़रूरत है सख्त पहरे की सख्त कानून की और उससे भी बढ़कर ज़रूरत है ज़िम्मेदारी की — ताकि सड़कें फिर से सफर को महफूज़ बना सकें न कि खौफ का रास्ता।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

Khairagarh
न्याय की जीत, राजनीति की छांव में अपराध की फसल, खेत में सिसकती अस्मिता को मिला इंसाफ, भाजपा नेता हेमुदास साहू को 1 वर्ष का कारावास
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

Khairagarh
गौ तस्करी पर कार्रवाई, 17 नग गौवंश बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी
BY Nilesh Yadav • 28-06-2025

Khairagarh
डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
खैरागढ़ कनेक्शन! 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चोरी का माल जमीन में गाड़कर छुपाया
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025
