ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु सरकार सतर्क — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जारी हुआ 24x7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

गंडई की जीवन रेखा में लौटी धारा, नगर अध्यक्ष के प्रयासों से सुरही नदी में छोड़ा गया पानी

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना

Nilesh Yadav

26-06-2025 09:20 PM

खैरागढ़। शहर से सटे खैरबना के डोकराभाठा में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मोहनी बाई साहू (उम्र लगभग 30 वर्ष), जो कि अपने दो मासूम बच्चों प्रदीप (7 वर्ष) और किंज्जन (5 वर्ष) के साथ रहती थी की अज्ञात हमलावर ने निर्मम हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि मोहनी बाई के सिर और गले पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए हैं जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका अपने खेतों में मेहनत-मजदूरी कर दोनों बच्चों का पालन कर रही थी। कोरोना काल में उसके पति का निधन हो चुका था। सूत्रों की मानें तो इससे पहले भी मोहनी बाई के घर में दो से तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व की घटनाओं से जुड़ी रंजिश या जान-पहचान का कोई शख्स इस वारदात के पीछे हो सकता है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बच्चों की आंखों में अब भी मां की आखिरी छवि और खौफ तारी है।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त

BY Nilesh Yadav22-06-2025
छह दिन की तलाश के बाद मिला नवविवाहित जोड़ा, डोंगरगढ़ में छिपे थे पति-पत्नी – पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, जानिए क्यों छोड़ा था घर

Khairagarh

छह दिन की तलाश के बाद मिला नवविवाहित जोड़ा, डोंगरगढ़ में छिपे थे पति-पत्नी – पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, जानिए क्यों छोड़ा था घर

BY Nilesh Yadav20-06-2025
जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

dongargarh

जिस पर था सबसे ज़्यादा भरोसा, उसी ने छुरा घोंपा — करवारी लूटकांड में दोस्त ही निकला गुनहगार

BY Son kumar sinha22-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE