जनपद में डीएससी घोटाला: 114 सरपंचों से 3000-3000 रुपये की अवैध वसूली, रसीद तक नहीं दी गई।

शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए आईटीबीपी का विशेष अभियान, शासकीय विद्यालय मुंडगांव में चला जागरूकता व प्रेरणा का सप्ताह

जीवनदायिनी नदियों का जीवन संकट में, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी — कब जागेगा प्रशासन?

Khairagarh

शराब भट्टी के पास युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

Nilesh Yadav

22-05-2025 06:52 PM

डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर, क्षेत्रवासी असामाजिक गतिविधियों से परेशान

खैरागढ़। मदनपुर थाना अंतर्गत छुईखदान निवासी मनहरण वर्मा (33) पर गुरुवार शाम अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह देसी शराब भट्टी के पास शराब लेने गया था। हमलावर ने चाकू लहराते हुए मनहरण पर ताबड़तोड़ वार किया, जिसमें एक वार उसके पेट में नाभि के ऊपर दो जगहों पर लगा।

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि अब वह खतरे से बाहर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब भट्टी के आसपास असामाजिक तत्वों की आवाजाही आम हो गई है। आए दिन जेबकट, मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं यहां देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जेबकतरी करने वालों में से ही किसी एक पर लोगों ने हमला किया होगा।

लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। नागरिकों ने मांग की है कि शराब भट्टी के पास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

CHHUIKHADAN

खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

BY GANGARAM PATEL 28-05-2025
गाड़ी पलटी: नई जिंदगी शुरू ही की थी... हादसे ने सब कुछ छीन लिया

Khairagarh

गाड़ी पलटी: नई जिंदगी शुरू ही की थी... हादसे ने सब कुछ छीन लिया

BY Nilesh Yadav25-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE