खैरागढ़ नल-जल योजना की खुली पोल : कीड़े-कंकड़ वाला पानी पीने को मजबूर नागरिक, प्रशासन गहरी नींद में

लूटपाट कर भाग रहे थे आरोपी, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा — जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

डोंगरगढ़ ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर झूलता मिला शव

Khairagarh

गाड़ी पलटी: नई जिंदगी शुरू ही की थी... हादसे ने सब कुछ छीन लिया

Nilesh Yadav

25-05-2025 06:51 PM

खैरागढ़। खैरागढ़-दुर्ग-रायपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की सरकारी गाड़ी ग्राम सेवती के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सुनील सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम सहसपुर, की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़ने गया था। देर शाम लौटते समय कुम्हारी के पास जाम में फंस गया। जब उसने अध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी तो अध्यक्ष ने उसे रायपुर में ही रुककर सुबह आराम से लौटने की सलाह दी।

सुबह करीब 4 बजे सुनील रायपुर से खैरागढ़ के लिए रवाना हुआ, लेकिन ग्राम सेवती के पास गाड़ी की रफ्तार तेज होने से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसा इतना जबरदस्त कि मौके पर गई जान

हादसा इतना भयावह था कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नगपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि सुनील की शादी अभी पिछले वर्ष ही हुई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। ग्राम सहसपुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

फिलहाल नगपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

CHHUIKHADAN

खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

BY GANGARAM PATEL 28-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE