Latest News

rajnandgaon
प्रसिद्धी सिन्हा का सीसीआरटी स्कॉलरशिप हेतु चयन, कत्थक में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान


Son kumar sinha
27-05-2025 07:43 PM
राजनांदगांव। कत्थक नृत्य की परंपरा को जीवित रखने वाली संस्कारधानी राजनांदगांव की बाल कलाकार कुमारी प्रसिद्धी सिन्हा ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र एवं वेदांग पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रसिद्धी का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था "राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण स्रोत (सीसीआरटी)" नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय सांस्कृतिक टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप हेतु किया गया है।
यह चयन नौ से तेरह वर्ष के आयु वर्ग में पारंपरिक कलाकार परिवार (Traditional Artist Family) श्रेणी के अंतर्गत कत्थक नृत्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य से किया गया है। प्रसिद्धी को यह सफलता उनके समर्पण, अभ्यास और पारिवारिक कला विरासत के चलते मिली है।
प्रसिद्धी सिन्हा, सुप्रसिद्ध कत्थक गुरू डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा की पोती हैं एवं श्रीमती गीतांजलि तुषार सिन्हा की सुपुत्री हैं। प्रसिद्धी के परदादा गुरु पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज से प्राप्त कला आशीर्वाद और दादा डॉ. सिन्हा की सतत् प्रशिक्षण ने उनके कला जीवन की नींव को मजबूत किया है। तीन वर्ष की उम्र से ही प्रसिद्धी ने कत्थक की प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और अब तक अनेक मंचों पर अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर चुकी हैं।
डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा द्वारा स्थापित चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र बीते 43 वर्षों से कत्थक, संगीत और रायगढ़ दरबार की नृत्य परंपरा का संरक्षण और संवर्धन कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक शिष्य राष्ट्रीय मंचों पर पहचान बना चुके हैं।
प्रसिद्धी की इस उपलब्धि पर शहर भर से उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिल रहे हैं।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

Khairagarh
डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
खैरागढ़ कनेक्शन! 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चोरी का माल जमीन में गाड़कर छुपाया
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

rajnandgaon
अब डंडा-झंडा नहीं, संविधान का संघर्ष होगा, शिव शंकर सिंह गौर ने उठाई बस्तर की आवाज़, संवैधानिक आंदोलन की नई राह पर क़दम
BY Nilesh Yadav • 01-07-2025

Gandai
ग्वालियर से पकड़ा गया आदतन बदमाश, रेत माफिया गैंग पर बड़ी कार्रवाई
BY Son kumar sinha • 01-07-2025
