खैरागढ़। सोनेसरार स्थित न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम के पास एक दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र सारथी 34 वर्ष पिता संतोष सारथी निवासी सोनेसरार ने बीती रात लगभग 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक शोरूम में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र रात में खाना खाने के बाद अपनी ड्यूटी पर गया था जहां शोरूम के बाथरूम के अंदर रस्सी के सहारे उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। घटना की जानकारी साथ में काम करने वाले दूसरे चौकीदार ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Loading...

