Latest News

Gandai
नगर में स्काई लिफ्ट से हो रहा विद्युत पोलों का मरम्मत कार्य, बरसात में रोशनी व्यवस्था से नगरवासियों को मिलेगी राहत


GANGARAM PATEL
30-06-2025 05:34 PM
गंडई-पंडरिया। नगर पंचायत गंडई की गलियों और मुख्य सड़कों पर अंधेरे का साया अब हटने की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने कवर्धा नगर पालिका से विशेष स्काई लिफ्ट मंगवाकर विद्युत पोलों की लाइटें दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। बरसात और ठंड के मौसम को देखते हुए यह पहल नगरवासियों के लिए राहत की किरण बनकर आई है। एक वर्ष पूर्व लगाए गए थे 100 से अधिक पोल
नगर के विकास के तहत पिछले साल दो चरणों में करीब 100 से अधिक विद्युत पोल लगाए गए थे। पहले चरण में 51 लाख और दूसरे चरण में 64 लाख 78 हजार रुपए की लागत से ये पोल विभिन्न वार्डों में स्थापित किए गए थे। उद्देश्य था कि नगर की गलियों और सड़कों को रोशन किया जाए, लेकिन समय के साथ अधिकांश लाइटें खराब हो गईं, जिससे रात्रि में आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। नगर पंचायत ने कवर्धा से स्काई लिफ्ट मंगवाकर विद्युत पोलों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। निकाय अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत योग्य लाइटों को सुधारा जा रहा है, जबकि पूरी तरह खराब लाइटों को बदला जा रहा है।
नगर पंचायत गंडई के सीएमओ अविनाश देवांगन ने बताया—नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था हमारा उद्देश्य है। बरसात और ठंड के समय नागरिकों को अंधेरे में परेशानी न हो, इसलिए स्काई लिफ्ट से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही सभी खराब लाइटें दुरुस्त कर दी जाएंगी।
जनप्रतिनिधियों ने जताई प्रतिबद्धता
नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टाकेश्वर शाह खुशरो ने कहा—यह कार्य नगरवासियों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी था। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए स्काई लिफ्ट से मरम्मत शुरू करवाई है। हमारा प्रयास है कि नगर की हर गली और सड़क फिर से रोशनी से जगमगाए।
इसी क्रम में पार्षद दिलीप ओगरे ने कहा—नगर में लंबे समय से विद्युत पोलों की लाइटें खराब थीं। नगरवासियों से लगातार सुझाव और शिकायतें मिल रही थीं। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

Khairagarh
डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
खैरागढ़ कनेक्शन! 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चोरी का माल जमीन में गाड़कर छुपाया
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
जंगल की गोद से निकलीं ‘सोने’ सी सब्जियाँ, फूटू का स्वाद, महंगाई भी नहीं रोक पा रही चाहत
BY Nilesh Yadav • 30-06-2025

Khairagarh
खबर का असर! पुराना टीबी हॉस्पिटल बनेगा नये रूप मे, राजस्व अमला पहुँचा, डिस्मेंटल की तैयारी
BY Nilesh Yadav • 30-06-2025
