खैरागढ़ - प्रदेशभर में 515 नवीन सहकारी समितियों के एक साथ शुभारंभ के क्रम में विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम दामरी में नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित दामरी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी समितियों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री शशांक ताम्रकार रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल ठेलकाड़ीह के महामंत्री श्री भुवन वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में संत राम साहू (मंत्री, भाजपा मंडल ठेलकाड़ीह) एवं ग्राम दामरी की सरपंच श्रीमती सावित्री बंजारे उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री शशांक ताम्रकार ने कहा कि यह नवीन सहकारी समिति किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देगी। उन्होंने सभी से समिति की सफलता के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में कौशल साहू (सरपंच, रुसे), विष्णु साहू, प्रीताराम साहू, उमाशंकर बंजारे, पांडे बंजारे, डोमार साहू, उदय लाल वर्मा, तुलसी महिपाल, टीकम जोशी, टहलपाल, नारायण साहू (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति टोलागांव), पेखलाल वर्मा (समिति प्रबंधक), होरी लाल साहू (प्रभारी प्रबंधक), अश्वनी मंडावी, लल्लूराम भोज रजक, उमेद साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस नई समिति के माध्यम से किसानों को खाद-बीज, ऋण सुविधा एवं अन्य कृषि सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने किसानों को बधाई देते हुए समृद्धि की कामना की।
Loading...


