खैरागढ़। शहर के तुरकारीपारा एटीएम के सामने बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किल्लापारा निवासी कमल नारायण (उर्फ बेबे) तिवारी (48 वर्ष) की दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल नारायण तिवारी अपने घर किल्लापारा से नया बस स्टैंड की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने आई एक गाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही एम्बुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Loading...

