खैरागढ़।धनंजय शिवारे - जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं.जालबांधा चौकी क्षेत्र के रंगकठेरा गांव में देर रात हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक रंगकठेरा निवासी जगन्नाथ वर्मा लगभग 36 वर्ष 26 मई दोपहर 1:40 बजे एबीएस मुर्गी फार्म से काम कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शक्ति मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि जगन्नाथ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं. परिवार का सहारा रहे जगन्नाथ की मौत से घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Loading...

