Latest News

dongargarh
आईटीबीपी ने मनाया पर्यावरण दिवस, जवानों ने लिया वृक्षारोपण का संकल्प, प्रकृति से आत्मिक जुड़ाव का दिया संदेश


Son kumar sinha
05-06-2025 07:12 PM
डोंगरगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 40वीं वाहिनी आईटीबीपी डोंगरगढ़ परिसर में वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवानों ने पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को याद करते हुए हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस आयोजन में जवानों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कमांडेंट तेजभान सिंह के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रेरणात्मक सभा से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सभा में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. बलराज की भी उपस्थिति रही।
सभा के उपरांत वाहिनी परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। जवानों ने नीम, पीपल, आम, अशोक, अर्जुन, तुलसी, गिलोय जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों को रोपा। वृक्षारोपण को महज एक औपचारिकता न मानते हुए जवानों ने इसे "प्रकृति के प्रति अपने संकल्प और जिम्मेदारी का प्रतीक" माना।
द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार ने संबोधन में कहा –प्रकृति से हमारा नाता केवल शरीर का नहीं, आत्मा का भी है। वृक्ष जीवनदायिनी प्राणवायु, छाया, औषधि और संतुलित जलवायु प्रदान करते हैं। ऐसे में हमें न केवल पेड़ लगाने, बल्कि उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पर्यावरण दिवस एक दिन नहीं, हमारी दिनचर्या और सोच का हिस्सा बनना चाहिए।"
उन्होंने जवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर जवान पर्यावरण प्रहरी बने और अपने-अपने क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के प्रयोग को घटाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
यह आयोजन न सिर्फ 40वीं वाहिनी की हरित प्रतिबद्धता का प्रतीक बना, बल्कि समाज के प्रति सैनिकों के सकारात्मक और सजग दृष्टिकोण को भी दर्शाया।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरबना में दिल दहलाने वाली वारदात — मां की बेरहमी से हत्या, मासूमों के सामने झुलस गया परिवार का सपना
BY Nilesh Yadav • 26-06-2025

Khairagarh
डेंजर जोन में बदलती सड़कें, नशे का कहर — कब थमेगा यह सिलसिला?
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Khairagarh
खैरागढ़ कनेक्शन! 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चोरी का माल जमीन में गाड़कर छुपाया
BY Nilesh Yadav • 29-06-2025

Gandai
ग्वालियर से पकड़ा गया आदतन बदमाश, रेत माफिया गैंग पर बड़ी कार्रवाई
BY Son kumar sinha • 01-07-2025

Khairagarh
डॉ. परिहार का तबादला, कवर्धा में होगी नई पदस्थापना
BY Nilesh Yadav • 01-07-2025
