राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक कार्रवाई की गई.प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर लखोली क्षेत्र एवं प्रेस क्लब के पीछे लगभग 30 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। इसके पश्चात जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की सहायता से अवैध प्लाटिंग व अतिक्रमण हटाए गए.कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 517/1 (रकबा 0.693 हेक्टेयर), संतोषी नगर लखोली स्थित खसरा नंबर 675/1 (रकबा 0.102 हेक्टेयर), रायपुर नाका लखोली स्थित खसरा नंबर 71/9 (रकबा 0.179 हेक्टेयर), खसरा नंबर 71/28 (रकबा 0.202 हेक्टेयर), खसरा नंबर 71/8 (रकबा 0.179 हेक्टेयर) तथा खसरा नंबर 71/27 (रकबा 0.202 हेक्टेयर) से अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण न करने की सख्त हिदायत दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Loading...

