शिक्षा में सुधार की ओर मजबूत कदम : युक्तियुक्तकरण को लेकर कलेक्टर की सख़्त मंशा

कलेक्टर पहुँचे बाघद्वार, गुफा के विकास को दी रफ्तार, बाघेश्वरी माता के किए दर्शन, पर्यटन विकास की दी मंशा

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन

dongargarh

शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए आईटीबीपी का विशेष अभियान, शासकीय विद्यालय मुंडगांव में चला जागरूकता व प्रेरणा का सप्ताह

Son kumar sinha

29-05-2025 06:23 PM

डोंगरगढ़। 40वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा शासकीय विद्यालय मुंडगांव में एक सप्ताहीय विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के अनुरोध पर आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन, टीम वर्क, नेतृत्व विकास तथा स्वास्थ्य जागरूकता जैसी जरूरी बातों को लेकर समझ और प्रेरणा देना रहा।

सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में छात्रों को फिटनेस व योगासन से जुड़े व्यायामों का अभ्यास कराया गया, वहीं ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक सत्रों के जरिए उनका मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 29 मई को विद्यार्थियों को आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय डोंगरगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विशेष कक्षाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इन सत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस पूरे अभियान का संचालन तेजभान सिंह, कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में तथा विनोद कुमार, द्वितीय कमान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन भी दिया। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी डॉ. ए. बलराज (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) और संतोष कुमार (सहायक कमाण्डेंट) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठक श्रीमती हेमलता सिन्हा ने 40वीं वाहिनी आईटीबीपी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सार्थक कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल प्रेरणा दी, बल्कि उन्हें अनुशासन व आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सहयोग की आशा जताई।


Son kumar sinha

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
Latest News

Son kumar sinha

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE