Latest News

CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल


GANGARAM PATEL
30-05-2025 12:59 PM
छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे की खबर ने पूरे अंचल को गहरे शोक में डुबो दिया। राजनांदगांव से तेंदूपत्ता भराई के लिए निकली एक माजदा वाहन छिनदारी बांध के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना सुबह लगभग 7 बजे बीरूटोला के समीप हुई जब वाहन कार्यस्थल की ओर जा रहा था। माजदा में कुल 12 लोग सवार थे जो सभी तेंदूपत्ता के लिए राजनांदगांव जिले से आए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण वाहन मोड़ पर संतुलन खो बैठा और खाई में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर चीख-पुकार, मातम का मंजर
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व प्रशासन की टीम भी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
दुर्घटना में जिन तीन मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, उनके नाम इस प्रकार हैं:
राजेश साहू, पिता अर्जुन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी भरदा कला, मंगल चंद बलदेव साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी भरदा कला, टिक्कू धनकर, पिता सुरेश धनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी भरदा कला इनकी असामयिक मृत्यु ने पूरे भरदा कला गांव को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
घटना में घायल तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल छुईखदान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों का इलाज छुईखदान में ही चल रहा है।
बीएमओ डॉ. मनीष बघेल ने बताया कि, “घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद वाहन में फंसे दो मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मिलकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
माजदा वाहन तेंदूपत्ता कारोबारी की, जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह माजदा वाहन राजनांदगांव के एक तेंदूपत्ता कारोबारी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक
BY Nilesh Yadav • 27-05-2025

CHHUIKHADAN
खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त
BY GANGARAM PATEL • 28-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Khairagarh
कच्ची महुआ शराब के साथ 36.5 लीटर बरामद, कायम हुआ प्रकरण, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025
