बाढ़ ने छीना घर-द्वार, अब मुआवज़े की आस में भटक रहे 13 परिवार — जनदर्शन में कलेक्टर के सामने बयां किया दर्द

Crime News : दहशत की दोपहर: दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या, गांव में पसरा मातम, 2 दिन के अंदर दूसरा मर्डर केस

ग्राम टोलागांव में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

CHHUIKHADAN

कलेक्टर पहुँचे बाघद्वार, गुफा के विकास को दी रफ्तार, बाघेश्वरी माता के किए दर्शन, पर्यटन विकास की दी मंशा

GANGARAM PATEL

01-06-2025 07:28 PM

खैरागढ़ : जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल शनिवार को खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम लक्षना पहुँचे, जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक बाघद्वार गुफा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल व जनपद सदस्य श्रीमती अरुणा बनाफ़र भी मौजूद रहीं।

कलेक्टर चंद्रवाल ने गुफा में विराजमान बाघेश्वरी माता के दर्शन किए और क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए बाघद्वार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मंशा जाहिर की।

सुरक्षा और सुविधा पर रहेगा खास ध्यान

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा, पहुँच मार्ग, शौचालय, पेयजल व्यवस्था समेत आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाघद्वार जैसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

आमनेर नदी के उद्गम स्थल का भी लिया जायजा

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर दल आमनेर नदी के उद्गम स्थल माने जाने वाले प्राकृतिक कुंड पहुँचा। उन्होंने स्थल की महत्ता को देखते हुए वहाँ पर्यटन और जैव विविधता विकास की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने स्थल के संरक्षण और समुचित विकास की माँग दोहराई। कलेक्टर ने क्षेत्र को पर्यटक अनुकूल बनाने हेतु हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।


GANGARAM PATEL

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ |  खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

Gandai

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

BY GANGARAM PATEL 01-06-2025
Latest News

GANGARAM PATEL

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE