Latest News

dongargarh
राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन


Son kumar sinha
01-06-2025 07:20 PM
राजनांदगांव जिले के चार नवाचारी शिक्षक राजधानी रायपुर में हुए सम्मानित
डोंगरगढ़। नवाचारी गतिविध्या समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का भव्य आयोजन 29 मई को रायपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) एवं एससीईआरटी परिसर में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ के 155 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर राजनांदगांव जिले के चार शिक्षकों ने अपनी नवाचारी उपलब्धियों के लिए सम्मान हासिल किया। इनमें खिलावन सिंह ठाकुर (राजनांदगांव), धर्मेंद्र वर्मा (डोंगरगढ़), श्रीमती वर्षा पाठक (छुरिया) और राजेश निषाद (डोंगरगांव) का नाम शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जे.पी. रथ (अपर संचालक, एससीईआरटी), डॉ. बी.डी. रघु (सहायक संचालक, एसईआरटी), बी.एल. देवांगन (प्राचार्य, डायट रायपुर), डॉ. एस.के. जैन (डायट रायपुर) तथा समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित नवाचारी गतिविध्या समूह की छत्तीसगढ़ एडमिन टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
उल्लेखनीय है कि नवाचारी गतिविध्या समूह भारत देश का सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है, जो देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा हुआ है। यह मंच शिक्षकों को नवाचारों के आदान-प्रदान और रचनात्मक पहल के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने विचार भी रखे। मंच से वक्ताओं ने नवाचारी प्रयासों को शिक्षा की रीढ़ बताते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरक बताया।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
BY GANGARAM PATEL • 30-05-2025

Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
बाढ़ ने छीना घर-द्वार, अब मुआवज़े की आस में भटक रहे 13 परिवार — जनदर्शन में कलेक्टर के सामने बयां किया दर्द
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025

Top News
Crime News : दहशत की दोपहर: दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या, गांव में पसरा मातम, 2 दिन के अंदर दूसरा मर्डर केस
BY Nilesh Yadav • 03-06-2025
