सुशासन तिहार के तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन : हितग्राहियों को मिले विविध लाभ

आसमान से आई आफत: खैरागढ़ में आकाशीय बिजली ने ली चैन की सांस, दो गांवों के 4 लोग झुलसे

समस्या समाधान के वादों पर टिका सुशासन तिहार: ढाबा शिविर में 5800 आवेदन, लेकिन क्या हर गांव तक पहुँचेगी विकास की रोशनी?

Khairagarh

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की मुख्यमंत्री योगी से सौजन्य भेंट, विवि की उपलब्धियों से कराया अवगत

Nilesh Yadav

26-05-2025 05:27 PM

मुख्यमंत्री योगी ने सराहा कार्य, कहा – संस्कृति संरक्षण में इंदिरा कला संगीत विवि निभा रहा अहम भूमिका

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कुलपति महोदया ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शोधगत उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह एक उत्तर प्रदेश में जन्मी बेटी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित जीवन जीते हुए राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की सांस्कृतिक विरासत का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रो. लवली शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि भातखंडे विश्वविद्यालय, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों की भूमिका सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत साधना की परंपराओं, पं. छन्नूलाल मिश्र जैसे विभूतियों और गोरखपुर की सांगीतिक विरासत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वहां के संगीत प्रेमियों ने वर्षों तक सांगीतिक प्रयास कर सरकार को मजबूर किया और आज वहाँ ‘बाबा गंभीरनाथ ऑडिटोरियम’ जैसी सौगात है।

मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि हरिदास, तानसेन और वृंदावन से जुड़ी संगीत परंपराओं पर शोध किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्राचीन वाद्यों की आध्यात्मिकता और भाव-गंभीरता पर भी चर्चा की और इनके संरक्षण पर बल दिया।

इस अवसर पर कुलपति महोदया ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि शुक्रवार, 23 मई को गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा एक शैक्षणिक समझौता (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है। इसके अलावा 26 एवं 27 मई को वे लखनऊ स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के नवाचार, शोध व सांस्कृतिक गतिविधियों की गति की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।



Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत

Khairagarh

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर घाटी में गिरा, युवक की दर्दनाक मौत

BY Nilesh Yadav22-05-2025
शराब भट्टी के पास युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

Khairagarh

शराब भट्टी के पास युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

BY Nilesh Yadav22-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE