जनहित योजनाओं में ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, रैंकिंग गिरावट और विकास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

जन्म जयंती पर अंधेरे में रहे राजा—नगर पालिका की नाकामी पर फूटी नाराजगी

अर्चेडबरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 30 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद

dongargarh

साइबर अपराधियों का बना मोहरा, खाते में आई 70 हजार की ठगी की रकम, पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक को किया गिरफ्तार

Son kumar sinha

02-06-2025 07:30 PM

डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगी से जुड़ी बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की रकम जमा की गई थी, जिसे वह स्वयं उपयोग में ले रहा था।

मामला भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केन्द्र के पोर्टल से सामने आया, जहां म्यूल अकाउंट की जानकारी प्रदर्शित होती है। पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर थाना डोंगरगढ़ में खाता क्रमांक 5260101004072 (केनरा बैंक शाखा डोंगरगढ़) के संबंध में अपराध क्रमांक 112/2025, धारा 411, 413, 414 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच में पता चला कि खाता धारक गुमेन्द्र वर्मा (पिता अरुण कुमार), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम ठाकुरटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव के खाते में दिनांक 15 मई 2024 को ₹710 तथा 3 जून 2024 को ₹70,000 की संदिग्ध राशि जमा हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकार किया कि वह जानबूझकर साइबर ठगी से प्राप्त इस राशि को अपने खाते में लेने के लिए सहमति दिया था।

पुलिस द्वारा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ताकि साइबर अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।


Son kumar sinha

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ |  खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

Gandai

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

BY GANGARAM PATEL 01-06-2025
Latest News

Son kumar sinha

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE