नल से जल नहीं, ठेकेदारों की लापरवाही पर टूटा अनुबंध — जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर की सख्ती

साइबर अपराधियों का बना मोहरा, खाते में आई 70 हजार की ठगी की रकम, पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक को किया गिरफ्तार

जन्म से पहले बुझ गई ज़िंदगी: सरकारी डॉक्टर की अवैध प्रैक्टिस से भड़की युवा कांग्रेस, कलेक्टर ऑफिस घेराव की चेतावनी

Gandai

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

GANGARAM PATEL

01-06-2025 08:39 AM

खैरागढ़ : खैरागढ़-कवर्धा मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सुरही नदी के रपटे के पास एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में मौके पर ही एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार यह परिवार सुबह अपने किसी कार्य से निकला था तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें तेज़ रफ्तार में कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बच्चे और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई लाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने लोगों की आंखें नम कर दी हैं। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि एक ही झटके में हसता खेलता परिवार उजड़ गया।

GANGARAM PATEL

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
Latest News

GANGARAM PATEL

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE