माँ के नाम पौधारोपण : योग आयोग अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल

थाना दिवस में खुला संवाद, पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश, अब बख्शे नहीं जाएंगे – हर गली, हर अपराध पर पैनी नजर..

Khairagarh

जन्म जयंती पर अंधेरे में रहे राजा—नगर पालिका की नाकामी पर फूटी नाराजगी

Nilesh Yadav

03-06-2025 07:42 PM

खैरागढ़ | स्वर्गीय देवव्रत सिंह की जयंती पर जब पूरा खैरागढ़ उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ा तब दुर्गा चौक स्थित उनकी प्रतिमा अंधेरे में डूबी रही। नगर पालिका की लापरवाही का यह मंजर देखकर न केवल आम नागरिकों में आक्रोश था बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा ने भी अपनी तीखी नाराजगी जाहिर की।

मिशन सन्डे की टीम ने जब दुर्गा चौक पहुंचकर स्व. सिंह को श्रद्धांजलि दी तब वहां प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी। पूरी प्रतिमा अंधेरे में ढकी रही। लोगों ने मोबाइल और मोमबत्ती की रोशनी से दीप प्रज्ज्वलन किया परंतु नगर पालिका की यह चूक पूरे आयोजन की गरिमा को धुंधला कर गई।

यह सिर्फ एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि भावनात्मक अपमान है —मिशन सन्डे के संयोजक मनराखन देवांगन ने कहा। नगर की प्रतिष्ठा से जुड़े ऐसे आयोजनों में भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह खैरागढ़ राजपरिवार के वंशज होने के साथ-साथ जनसेवा में अपनी सादगी सहजता और राजनीतिक सूझबूझ के लिए प्रसिद्ध रहे। उनकी स्मृति को सम्मान देना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभावनाओं का विषय है। अब देखना यह है कि नगर पालिका अपनी इस चूक से क्या सबक लेती है, या फिर आने वाले आयोजनों में फिर किसी प्रतिमा को अंधेरे में छोड़ दिया जाएगा।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ |  खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

Gandai

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

BY GANGARAM PATEL 01-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE