थाना दिवस में खुला संवाद, पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश, अब बख्शे नहीं जाएंगे – हर गली, हर अपराध पर पैनी नजर..

मुर्दों को भी नहीं बख्शा…! पोस्टमार्टम के बदले वसूली, भड़के भूपेश बघेल, शिविल हॉस्पिटल प्रशासन व सरकार पर साधा निशाना

नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया तेज, पात्र-अपात्रों की अनंतिम सूची जारी, 13 जून तक दावा-आपत्ति का अवसर

Top News

Crime News : दहशत की दोपहर: दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या, गांव में पसरा मातम, 2 दिन के अंदर दूसरा मर्डर केस

Nilesh Yadav

03-06-2025 01:23 PM

कवर्धा : ज़िले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत महली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के एक अधेड़ व्यक्ति रामगुलाल धुर्वे (उम्र 40 वर्ष) की उनके ही घर में बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह नृशंस वारदात दिन के उजाले में अंजाम दी गई, जब रामगुलाल घर में अकेले थे। हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सीधे घर के आंगन में घुसकर रामगुलाल की हत्या की। परिजनों और गांववालों ने जब खून से लथपथ शव देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। न कोई रंजिश सामने आई, न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। गांव के लोगों में भय और आक्रोश है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही कवर्धा के पोड़ी थाना क्षेत्र के प्रभाटोला गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। दो दिनों में दो हत्याओं ने क्षेत्र की शांति को तोड़कर रख दिया है। ग्रामीण अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ़्तार किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों में यह आश्वासन अब खोखला प्रतीत हो रहा है।




Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ |  खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

Gandai

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

BY GANGARAM PATEL 01-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE