Latest News

Khairagarh
मुर्दों को भी नहीं बख्शा…! पोस्टमार्टम के बदले वसूली, भड़के भूपेश बघेल, शिविल हॉस्पिटल प्रशासन व सरकार पर साधा निशाना


Nilesh Yadav
04-06-2025 06:51 PM
खैरागढ़। खैरागढ़ के सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बदले रिश्वत वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया है। मृतकों के परिजनों से पैसे लेने की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और हॉस्पिटल प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।
भूपेश बघेल ने कहा इस सरकार में चारों ओर बस वसूली का खेल चल रहा है। भाजपा राज में अधिकारी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब मुर्दों को भी नहीं बख्शा जा रहा। पोस्टमार्टम जैसे संवेदनशील कार्य के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं, यह बेहद शर्मनाक है।
हॉस्पिटल प्रबंधन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है, जिससे संदेह और भी गहराता जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से यह घिनौना खेल चल रहा है?
पूर्व सीएम बघेल ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिजनों को न्याय मिले। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
देखना होगा कि इस पर संज्ञान लेकर कड़े कदम उठाएंगे या यह मामला भी अन्य घोटालों की तरह दबा दिया जाएगा।
Comments (1)
Vamdev verma
Ye kaam barso se chla aa rha hai. Kaka ko sayad apne karykal me iske bare me pta nhi chl paya.
1 days ago
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Khairagarh
14 वर्षों की सेवा... फिर भी नहीं मिली स्थायी पहचान! अंशकालीन सफाईकर्मियों की पुकार – सरकार अपना वादा निभाए
BY Nilesh Yadav • 06-06-2025

Khairagarh
सेवा सहकारी समिति फिर सवालों के घेरे में – साल्हेवारा शाखा में करोड़ों के घोटाले की आशंका, ममता पाल ने की सघन जांच की मांग
BY Nilesh Yadav • 06-06-2025
