Latest News

Khairagarh
अमानवीय कृत्य के बाद श्रद्धा और संकल्प की तस्वीर, भाजपा ने अटल प्रतिमा की शुद्धि की, एसपी ने दिया न्याय का भरोसा


Nilesh Yadav
06-06-2025 01:22 PM
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ की शांत संस्कारों से सिंचित धरती अवेली में बीती रात एक ऐसा अमानवीय दृश्य सामने आया जिसने न केवल गांव बल्कि समूचे खैरागढ़ क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि हृदय राष्ट्रनायक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूते की माला पहना दी। यह दृश्य जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उनके तन-मन में पीड़ा की लहर दौड़ गई। गांव का माहौल शोकाकुल हो गया।
प्रतिमा का यह घोर अपमान एक ओर जहां राष्ट्र की आत्मा पर चोट जैसा प्रतीत हुआ, वहीं दूसरी ओर समाज के भीतर बढ़ रही विकृति और वैमनस्य की एक खतरनाक चेतावनी भी बनकर उभरा।
थाना प्रभारी अनिल शर्मा व जाल बांधा चौकी प्रभारी बीरेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं अवेली पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने जांच तेज करते हुए आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।
इधर भाजपा नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने अटल जी की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध कर, पूजा-अर्चना की। माल्यार्पण के साथ प्रतिमा और चबूतरे को सजाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, विक्रम मानिकपुरी, दिनेश वर्मा, पूर्व सरपंच डोरेलाल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने इस पवित्र कार्य में मौजूद थे।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Top News
छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोरोना मरीजों की पुष्टि, सभी की हालत सामान्य — स्वास्थ्य मंत्री बोले, घबराने की नहीं जरूरत, सतर्कता जरूरी
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

dongargarh
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद बोरतलाव थाना क्षेत्र का मामला, सुराग देने वालों से संपर्क की अपील
BY Son kumar sinha • 06-06-2025
