काले टी-शर्ट में उतर आई उम्मीद की लड़ाई" – मिशन संडे का ‘युक्तिकरण’ के ख़िलाफ़ भावुक विरोध, बोले – अगर स्कूल बंद हुए तो उजड़ जाएगा गाँव का भविष्य

खेलो इंडिया साइकिल रैली का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें

Khairagarh

मदराकुही में दो जरूरतमंदों को मिली पक्की छत, कलेक्टर ने कराया गृह प्रवेश, गुणवत्ता पर मुहर, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Nilesh Yadav

13-05-2025 07:39 PM

खैरागढ़ : खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मदराकुही में प्रधानमंत्री आवास योजना ने दो जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद का उजियारा भर दिया है। मंगलवार को कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हितग्राही बलिराम निषाद और कृष्णा साहू को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया।

कलेक्टर चन्द्रवाल ने गृहप्रवेश की शुभ घड़ी पर दोनों परिवारों को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी और कहा कि यह योजना सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीकात्मक चाबी सौंपते हुए कहा कि अब इन परिवारों के सिर पर सुरक्षित छत है, जो उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दोनों आवासों का अवलोकन किया। निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ सही पात्रजनों को मिल रहा है और अब ग्रामीण अंचलों में भी पक्के मकानों का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

गांव के लोग भी इस खुशी में सहभागी बने। आयोजन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, जनपद पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE