खैरागढ़। धनंजय शिवारे - खैरागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान दौलतराम वर्मा पिता स्व. इला राम वर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दौलतराम वर्मा सनडोंगरी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम से स्कूटी से अकेले वापस लौट रहे थे. इसी दौरान 28 मई की शाम करीब 6 बजे टोलागांव के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त स्कूटी और घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखा जिसके बाद तत्काल 112 वाहन को सूचना दी गई. पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया .पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है. सूत्रों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होने के कारण हुआ बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Loading...

