Latest News

Khairagarh
तेज़ रफ्तार या असावधानी बन सकती है हादसे की वजह : ईटार में स्कूटी सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, चेहरे पर गहरे ज़ख्म, अस्पताल में इलाज जारी


GANGARAM PATEL
16-05-2025 11:17 AM
खैरागढ़ | ग्राम ईटार से एक चौंकाने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। 25 वर्षीय युवक देवेन्द्र कुमार कंवर, पिता दुलारू राम कंवर, जो कि ईटार का निवासी है, गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे स्कूटी से बांध की ओर घूमने गया था। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सहायता की और निजी वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ में युवक को भर्ती कराया। हादसे में युवक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी आंख के ऊपर 8 टांके लगे हैं और होंठ पर गहरा कट लगने के कारण 6 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानी, हेलमेट का प्रयोग और नियंत्रित गति क्यों ज़रूरी हैं। ऐसे हादसे न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित करते हैं।
Comments (0)
Khairagarh
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?
BY Nilesh Yadav • 14-05-2025

CHHUIKHADAN
खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर
BY GANGARAM PATEL • 13-05-2025

Khairagarh
घुटनों भर पानी में कैसे डूबा युवक? तालाब में मछली पकड़ने गया था परमेश्वर साहू, जांच में जुटी पुलिस
BY Nilesh Yadav • 12-05-2025

Khairagarh
मुड़ीपार सोसायटी में फिर किसान परेशान : 75 % किसान लुटे, आंखों में आंसुओं का सैलाब, जांच न होने पर बड़ा आंदोलन तय!
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025

Khairagarh
मौत बना कूलर : चारा डालते वक्त करंट की चपेट में आया मासूम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025
