Latest News

Khairagarh
मुड़ीपार सोसायटी में फिर किसान परेशान : 75 % किसान लुटे, आंखों में आंसुओं का सैलाब, जांच न होने पर बड़ा आंदोलन तय!


Nilesh Yadav
16-05-2025 03:15 PM
खैरागढ़। मुड़ीपार सेवा सहकारी समिति में भ्रष्टाचार की परतें एक बार फिर उजागर हो रही हैं। किसानों का आरोप है कि पहले केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की राशि जमा नहीं हुई और अब शेयर के नाम पर फिर एक नया घोटाला सामने आया है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि बैंक और सोसायटी के कुछ जिम्मेदारों की मिलीभगत से किसानों के साथ योजनाबद्ध धोखाधड़ी की जा रही है।
23 गांवों के किसान ठगे गए
लगभग 23 गांवों के किसान मुड़ीपार सुसायटी से लेन-देन करते हैं। इस बार करीब 75 % किसानों के साथ आर्थिक धोखा हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले वर्ष हुए 1 करोड़ 16 लाख रुपए के घोटाले की भी अब तक कोई जांच नहीं हुई है। जिसमे ने अधिकारियों की चुप्पी साध रखी है।
लोन नहीं, किसानी ठप
बेरुखी और भ्रष्टाचार का खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें न तो समय पर किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन मिल पा रहा है, न ही खेती के जरूरी संसाधन जुटाने में मदद। किसान लोन पर आधारित खेती करते हैं, लेकिन जब पैसा समय पर नहीं मिलता, तो फसल और भविष्य दोनों खतरे में पड़ जाते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि कई लोग 1 लाख से ज्यादा राशि जमा कर चुके हैं, फिर भी उन्हें और पैसा जमा करने को मजबूर किया जा रहा है।
सोसायटी भगवान भरोसे
मुड़ीपार सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमरा चुकी हैं। किसानों का कहना है कि यह समिति अब ‘भगवान भरोसे’ चल रही है। न तो जिम्मेदार अधिकारी सुध ले रहे हैं, न ही ग्रामीणों की कोई सुनवाई हो रही है।
कौसलिया साहू की पीड़ा: "एक लाख देने के बाद भी क्यों मांगते हैं और?"आंखों में आंसुओं का सैलाब
मुड़ीपार सोसायटी के प्रांगण में जब किसान कौसलिया साहू बोलने खड़ी हुईं, तो उनकी आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कांपती आवाज़ और रुंधा गला लिए उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा—"हमने तो भरोसे में आकर अपनी खून-पसीने की कमाई दे दी। एक लाख रुपये पहले ही जमा कर दिए, फिर भी बार-बार और रकम मांगी जा रही है। अब तो खेत की जोताई तक नहीं कर पा रहे। बताइए, क्या किसान होना ही अब अभिशाप बन गया है?"
उनकी यह करुण पुकार न केवल व्यवस्था के संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है, बल्कि उस पीड़ा की गवाही भी देती है जो एक ईमानदार किसान आज के दौर में झेल रहा है। कौसलिया की टूटती आवाज़, थरथराते हाथ और आंसुओं से भीगी आंखों ने वहां मौजूद हर शख्स के दिल को झकझोर दिया। बाकी किसान भी उनकी व्यथा में अपने दर्द को पाकर खुद को रोक नहीं सके — कई आंखें नम हो गईं, और माहौल एक गहरे सन्नाटे में डूब गया।
पूर्व सहकारिता सभापति विप्लव साहू ने कहा कि संबंधित घोटाले की जांच और जवाबदेही तय नही की गई है। तत्कालीन कमेटी के साथ बैंक अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। किसानों के ऋण पुस्तिका और लेजर में मिलान नहीं है। पूर्व में शेयर नहीं पटाया तो तो किस आधार पर पिछले वर्ष उन्हें कर्ज दिया गया, जांच का विषय है।
समिति के अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा ने भी माना कि पूर्व में हुए करोड़ों के गबन की जांच आज तक लंबित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शेयरों को लेकर जो गड़बड़ियां हो रही हैं, वे किसानों को लोन मिलने से रोक रही हैं। इसके तुरंत और व्यापक जांच होनी चाहिए।
सैकंडों किसानों के साथ पूर्व अध्यक्ष भीखम सिन्हा, अनुपम दास वैष्णव, रामकुमार सिन्हा, भागवत साहू, नीलचंद सोनवानी, पुरसोत्तम सिन्हा, घनश्याम लोधी, सारद राम जंघेल, नरेन्द्र छेदइया, महेश वर्मा, नकुल सुखराम, गिरधारी सिन्हा, रवि कुमार धुर्वे, शिव कुमार वर्मा, बिसाहुवा कोसरे, नकुल साहू, छबिलाल पटेल, कौसलिया साहू और अन्य शामिल हैं।
साफ शब्दों में चेतावनी
कुल मिलाकर, अब किसान आक्रोशित हैं। लूट, भ्रष्ट्राचार और प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि समस्या का तुरंत निदान होना चाहिए वरना धरना प्रदर्शन अनशन होगा।
Comments (0)
Khairagarh
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?
BY Nilesh Yadav • 14-05-2025

CHHUIKHADAN
खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर
BY GANGARAM PATEL • 13-05-2025

Khairagarh
घुटनों भर पानी में कैसे डूबा युवक? तालाब में मछली पकड़ने गया था परमेश्वर साहू, जांच में जुटी पुलिस
BY Nilesh Yadav • 12-05-2025

Khairagarh
बरगद तले जनता दरबार: झूरानदी में सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई जनचौपाल, सुनीं ग्रामीणों की व्यथा
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025

Khairagarh
खैरागढ़ के युवा रंगकर्मी शिशु कुमार सिंह को पीएचडी की मानद उपाधि
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025
