Latest News

Khairagarh
वरिष्ठ नागरिक सुमिता देवी का निधन, आज लालपुर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार


Nilesh Yadav
16-05-2025 01:41 PM
खैरागढ़। नगर के राजपरिवार से जुड़ी वरिष्ठ नागरिक सुमिता देवी (उम्र 79 वर्ष), निवासी राजफैमिली वार्ड नंबर 4 का शुक्रवार को खैरागढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा था।
सुमिता देवी खैरागढ़ के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती थीं और सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों में सक्रिय भूमिका निभाती रही थीं। वे अमित सिंह और अनुपम सिंह की माता थीं। उनके निधन से राजपरिवार सहित समूचे नगर में शोक की लहर है।
परिजनों ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे लालपुर स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, परिजन, शुभचिंतक और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग शामिल होंगे।
Comments (0)
Trending News
Khairagarh
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?
BY Nilesh Yadav • 14-05-2025

CHHUIKHADAN
खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर
BY GANGARAM PATEL • 13-05-2025

Khairagarh
घुटनों भर पानी में कैसे डूबा युवक? तालाब में मछली पकड़ने गया था परमेश्वर साहू, जांच में जुटी पुलिस
BY Nilesh Yadav • 12-05-2025
Latest News

Khairagarh
बरगद तले जनता दरबार: झूरानदी में सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई जनचौपाल, सुनीं ग्रामीणों की व्यथा
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025

Khairagarh
खैरागढ़ के युवा रंगकर्मी शिशु कुमार सिंह को पीएचडी की मानद उपाधि
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025
