Latest News

dongargarh
माँ के नाम पौधारोपण : योग आयोग अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ विशेष आयोजन


Son kumar sinha
05-06-2025 04:22 PM
राजनांदगांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र, सांकरा में विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग के अध्यक्ष माननीय रूपनारायण सिन्हा ने अपनी माँ के नाम पर मौलश्री का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "वृक्षारोपण केवल प्रकृति की सेवा नहीं, अपितु माँ के प्रति सम्मान का भी प्रतीक बन सकता है।"
अध्यक्ष महोदय ने एक स्मरण साझा करते हुए बताया कि एक कार्यक्रम में पीतल के पौधे को अतिथि और बरगद के पौधे को अध्यक्षता दी गई थी – यह प्रतीकात्मक प्रस्तुति पर्यावरण के प्रति हमारी सोच को दर्शाती है।
कार्यक्रम में चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि इस संस्था की नींव पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज द्वारा रखी गई थी और वे चार बार यहां पधारकर कथक कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।
राजा चक्रधर सिंह जी के नाम से स्थापित यह संगीत महाविद्यालय मध्य भारत और छत्तीसगढ़ राज्य का पहला स्नातक संगीत संस्थान है, जो पिछले 35 वर्षों से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से मान्यता प्राप्त है।
संस्थान द्वारा ग्रामीण व निर्धन बच्चों के लिए 30 वर्षों से नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन कला शिविर आयोजित किए जाते हैं। जहां अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में संयासी आत्म चैतन्य बाल योगेश जी, संयासी आत्म प्रिया जी, संयासी तारिणी जी, श्रीमती सुधा गुप्ता, तुषार सिन्हा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी वेदांग पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती गीतांजलि ने दी।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Top News
छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोरोना मरीजों की पुष्टि, सभी की हालत सामान्य — स्वास्थ्य मंत्री बोले, घबराने की नहीं जरूरत, सतर्कता जरूरी
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

dongargarh
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद बोरतलाव थाना क्षेत्र का मामला, सुराग देने वालों से संपर्क की अपील
BY Son kumar sinha • 06-06-2025
