सरकारी रुतबे का नशा टूटा! पत्रकार से बदसलूकी करने वाले डॉक्टर ने मानी गलती, एसपी की फटकार के बाद झुका सिर, मांगी माफी

काले टी-शर्ट में उतर आई उम्मीद की लड़ाई" – मिशन संडे का ‘युक्तिकरण’ के ख़िलाफ़ भावुक विरोध, बोले – अगर स्कूल बंद हुए तो उजड़ जाएगा गाँव का भविष्य

खेलो इंडिया साइकिल रैली का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

dongargarh

डोंगरगढ़ ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर झूलता मिला शव

Son kumar sinha

31-05-2025 07:12 AM

डोंगरगढ़। शहर के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी से झूलता मिला। राहगीरों की नजर जब युवक के शव पर पड़ी, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति और शव की अवस्था कई सवाल खड़े कर रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया हो।

युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस के अनुसार मृतक किसी अन्य शहर का रहने वाला प्रतीत होता है। उसकी जेब से कुछ कागजात और मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

घटना स्थल पर जमा लोगों की आंखों में डर और सवाल साफ झलक रहे थे। कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था, लेकिन हर कोई यही कह रहा था – "जो भी हुआ, बेहद दुखद है। इतनी कम उम्र में क्या मजबूरी रही होगी?"

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान और मौत के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।


Son kumar sinha

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

छुईखदान के छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

BY GANGARAM PATEL 30-05-2025
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

Khairagarh

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैली, तीन दिन पहले गांव के पास घूमते देखा गया था युवक

BY Nilesh Yadav27-05-2025
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Khairagarh

ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BY Nilesh Yadav31-05-2025
Latest News

Son kumar sinha

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE